फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सखी सेंटर का ताला जड़, अनिश्चिकालीन हड़ताल पर गई महिला कर्मी

Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। काउंसिलिंग कर दूसरों का घर टूटने से बचाने वाले सखी सेंटर के सदस्य महिला कर्मियों को 10 महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं। उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना है कि बाजार से उधार मिलना बंद हो गया है। बच्चों के स्कूल वाले फीस मांग रहे हैं। त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में बिना मानदेय घर कैसे चलाएं। गुस्साई सेंटर की महिलाकर्मी सेंटर का ताला जड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलीं गई।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी सखी सेंटरों के चपरासी से लेकर सेंटर इंचार्ज, कॉउंसलर तक को कई माह से मानदेय और अन्य भत्ते नहीं मिले हैं। कुछ जिलों में 7 तो कुछ जिलों में 10 माह से मानदेय नहीं मिल सका हैं, ऐसे में स्टॉफ कों दिक्कत आ रही हैं। उच्च अधिकारी भी जल्द वेतन देने की बात कर रहे हैं, लेकिन वेतन जारी नहीं हो सका हैं। झज्जर शहर के आर्य नगर में स्थित वन स्टॉप सभी केंद्र के कर्मचारियों को 10 महीने से मानदेय नहीं मिला। कर्मचारी वन स्टाॅप सेंटर पर ताला जड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उधार मांग मांग कर 10 महीने से गुजर कर रहे हैं, लेकिन अब उधर देने वालों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। दुकानदार भी सामान देने से हाथ खड़े कर रहे हैं और पहले पुराना बकाया देने की बात कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को वन स्टॉप सेंटर में काम करते हुए कई साल से हो चुका है, लेकिन पहले ऐसा नहीं हुआ था। अब पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिल रहा है। कुछ जिलों में 7 तो कुछ में 10 माह से मानदेय नहीं मिला है। यही नहीं यहां आने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से डाइट देनी पड़ती है, उसे भी कर्मी अपनी जेब से भुगत रहे हैं। इसके चलते परेशानी बढ़ रही है।


सेंटर पर ताला जड़ की नारेबाजी
सेंटर कर्मियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि केंद्र के गेट पर ताला जड़ा जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत दयनीय हो चुकी है, लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें