05जेएनडी27 : कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते हुए। स्रोत समाज।
नरवाना। सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी समाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सत्य प्रकाश सैनी को मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन और नरेश सैनी रशीदा को मार्केट कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी।
दोनों पदाधिकारियों को समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा धर्मार्थ समिति नरवाना के प्रधान कर्मवीर सैनी ने की। उन्होंने कहा कि सत्यप्रकाश सैनी और नरेश सैनी को यह जिम्मेदारी मिलना पूरे सैनी समाज के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि दोनों समाज और क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देंगे। समारोह में समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान धर्मवीर सैनी, जयभगवान सैनी, नरता सैनी, महावीर, रामा ढाबी और महावीर सैनी मौजूद रहे।