बेरी। गांव डीघल निवासी साहिल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौथे प्रयास में 735 वीं रैंक हासिल की है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साहिल नेदसवीं की पढ़ाई गांव दुजाना में स्थित बिग्रेडियर रणसिंह स्कूल से की और बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली के हीरा लाल पब्लिक स्कूल से की।
इसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से स्नातक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। साहिल की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है। साहिल की बहन साक्षी ओएनजीसी में ऑफिसर हैं।
पिता संजीव गांव डीघल में कपड़े की दुकान चलाते थे। वर्ष 2023 में उन्होंने कपड़े की दुकान को बंद कर दिया था। उसके बाद उनकी एक ही तमन्ना थी कि बेटी की तरफ बेटा भी ऑफिसर बने। माता सुमित्रा गृहिणी हैं।
कोविड के समय में तैयारी शुरू की
साहिल ने बताया कि वैसे तो बचपन से ऑफिसर बनने का सपना था लेकिन बहन के ओएनजीसी में ऑफिसर बनने के बाद ऑफिसर बनने के लिए 2022 से तैयारी शुरू कर दी थी। बहन ने इस सफलता में पूरा योगदान दिया। 2022 से लगातार प्रयास के बाद चौथे प्रयास में यूपीएससी पास कर जिले व गांव का नाम रोशन किया हैं।