फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों पर 1.55 लाख विद्यार्थियों ने दी प्रतियोगी परीक्षा

Sat, 07 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि एसपी सुमित कुमार के दिशा निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत परीक्षा के लिए जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों को चार श्रेणियों में बांटा गया। श्रेणी एक में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक श्रेणी दो में छटी से आठवीं तक तथा श्रेणी तीन में नोवी से बारहवीं तक तथा ऊपर की कक्षाओं के छात्र छात्राओं को श्रेणी चार में शामिल किया गया। उपरोक्त सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों को यातायात नियमों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों से संबंधित विशेष पुस्तकें भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिला के लगभग सभी शैक्षणिक संस्थानों में छह नवंबर को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पहले चरण की जिला स्तरीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस प्रतियोगी परीक्षा में जिला के करीब एक लाख पचपन हजार विद्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन भी शीघ्र ही होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आयोजित  प्रतियोगी परीक्षा में जिला व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, डीएसपी अजीत सिंह, डीएसपी हंसराज , डीएसपी जगत सिंह, सहायक आरटीओ, सड़क सुरक्षा संगठन तथा यातायात प्रबंधक थाना बहादुरगढ़ व प्रभारी झज्जर, सभी थाना प्रबंधक तथा जिला यातायात समन्वयक सतीश कुमार व अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें