26jjrp05- झज्जर। बैठक में भाग लेते विभिन्न विभागों से आए प्रतिनिधि। स्त्रोत- संस्था
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में सीजेएम विशाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नेटवर्किंग बैठक का आयोजन किया गया। इसका विषय सुरक्षित स्कूल-सुरक्षित गांव रहा। इसमें बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गईं। ब्रेकथ्रू की तरफ से झज्जर-रोहतक की वरिष्ठ जिला प्रबंधक ने सुरक्षित गांव और सुरक्षित स्कूल को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी सी आशा अभियान की में बदलाव की किरण नाटक की प्रस्तुति की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग से आई करविंदर कौर ने बताया कि देवीपुर की जो वीडियो दिखाई गई, यह सराहनीय प्रयास है। एडीआर सेंटर से कर्मचारी कर्मजीत ने कहा कि सुरक्षित गांव और स्कूल बनाने के लिए हम हमेशा सहयोग किया जाएगा। संवाद