सांखौल में साधु के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
बहादुरगढ़। गांव सांखौल स्थित मंदिर में कुछ लोगों द्वारा साधू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंदिर में 15 जुलाई को भंडारा है। ऐसे में मंदिर के पुजारी बाबा शिव सागर भारती द्वारा कर्नाटक के रहने वाले बाबा ओमकार गिरी को निमंत्रण दिया गया था। इस निमंत्रण पर बाबा ओमकार गिरी सांखोल गांव स्थित मंदिर में पहुंचे थे। आरोप है कि मंगलवार की शाम एक युवक साधु से पैसे व हुका मांगने लगा, मगर साधू ने मना कर दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह युवक अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में पहुंचा और साध़ु ओमकार गिरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के वक्त मंदिर के पुजारी बाबा शिव सागर भारती किसी कार्य के लिए बाहर गए हुए थे। इसी बीच गांव के कुछ ग्रामीण भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस में शिकायत दे दी गई।
,