फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्रांस में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ का योगेश लेगा भाग

Wed, 12 Jul 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
योगेश कथूनिया, पैरा एथलीट।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। फ्रांस के पेरिस में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बहादुरगढ़ के पैरा एथलीट योगेश कथूनिया बुधवार को डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भाग लेगा। योगेश का चयन चक्का फेंक की एफ-56 स्पर्धा के लिए हो हुआ है। योगेश का मैच 12 जुलाई, बुधवार को 12 बजे से है।
योगेश का लक्ष्य इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है। योगेश ने पिछले दिनों बेंगलूरू में हुई ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चक्का फेंक में रिकाॅर्ड (46.79 मीटर) बनाने के साथ ही वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। योगेश के चयन से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। अब सभी योगेश से स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाए बैठे हैं। योगेश के स्वजनों ने पदक की उम्मीद के साथ उसे पेरिस रवाना किया है। टोक्यो पैरालिंपिक में योगेश ने रजत पदक जीता था, जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। अब इन दोनों ही शीर्ष स्पर्धाओं में योगेश स्वर्ण पदक जीतना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कथूनिया का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी से है। योगेश के माता-पिता तो बाहर रहते हैं, जबकि उनके चाचा व परिवार के अन्य सदस्य बहादुरगढ़ में हैं। योगेश ने बेंगलूरू में ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया रिकाॅर्ड बनाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। यह चैंपियनशिप फ्रांस के पेरिस में शनिवार से शुरू हुई है। योगेश ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें