फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया महापड़ाव

Thu, 22 Feb 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया और 24 घंटे का महापड़ाव शुरू किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान संदीप ने कहा कि पिछले दिनों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 51 दिन की हड़ताल की थी, जिसमें सरकार की तरफ से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को परेशान करने के लिए नए-नए आदेश जारी किए जा रहे हैं और हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की है। इसके विरोध में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में 24 घंटे का पड़ाव डाला है और कल जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए उन्हें पूरा कर दे नहीं अन्यथा सरकार को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें