फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सीएम का पुतला फूंका, हड़ताल 20 तक बढ़ाई

Fri, 10 Nov 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। लघु सचिवालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को वीरवार को 31 दिन हो चुके हैं। वीरवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सचिवालय से नारेबाजी करते हुए राव तुलाराम चौक पर सीएम का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुनील व संचालन जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने की।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा दिखाई दिया, क्योंकि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से 8 नवंबर की वार्तालाप बहुत पहले से तय थी, लेकिन अचानक से मंत्री द्वारा इस वार्तालाप को रद्द कर दिया गया। इससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

सचिव संदीप कुमार ने कहा कि यह सरकार व उसका मंत्री देवेंद्र बबली जान-बुझकर सफाई कर्मचारियों से बातचीत नहीं करना चाहते। सरकार की इन हरकतों को देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी हड़ताल 20 नवंबर तक बढ़ाने का एलान कर दिया है। जिला प्रधान नरेश ने कहा कि अगर सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ ऐसे ही व्यवहार करती रही तो हम भी आगामी चुनाव में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने सीएम का पुतला दहन भी किया। इस मौके पर आज जिला प्रधान नरेश लडायन, रामभगत, सुनील, ब्रह्मपाल, सीटू की जिला अध्यक्ष सरोज, सचिव किरण, अनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें