फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला के दर्शनों को लेकर सभी में उत्सुकता : धनखड़

Fri, 10 Nov 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सिलाना में आयोजित बादली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा बड़े बहुमत से जीत रही है और कांग्रेस जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस की आपसी फूट से सरकार सचिवालय से नहीं और रेस्ट्रा व रिसोर्ट से चलाई गई। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। वह सिलाना में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
धनखड़ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देशभर में उनके बयान पर एतराज हुआ है। बयान अति निंदनीय है। सर्वत्र आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक इसी आलोचना हुई है। वायु प्रदूषण पर सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हरियाणा में काफी काम हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब और दिल्ली सरकार को भी इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। यह आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं, काम करने का विषय है, सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। इस पर गंभीरता से काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिवाली उपरांत मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को करेंगे। रामलला के दर्शनों को लेकर देशभर में उत्सुकता का माहौल है। हर घर में भगवान श्रीराम का कैलेंडर भी पंहुचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी महेश चौहान, जिप प्रधान कप्तान बिरधाना, विधानसभा प्रभारी विनोद चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, भीष्मपाल कुलाना, बसंत सुहरा, संदीप खरब मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें