फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल में ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर चर्चा

विज्ञापन
-फोटो 62 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेंद्र जून। स्रोत कार्यालय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में रविवार को ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून और कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता और आम जनता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि राजेंद्र सिंह जून ने अपने 10 साल के कार्यकाल में हलके के विकास और जनहित के लिए सराहनीय कार्य किए। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ सीटू बराही ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में शहरी ब्लॉक अध्यक्ष कमल अरोड़ा, वेद प्रकाश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैलदार, पूर्व ब्लॉक समिति एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन आजाद राठी, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन तेजवीर दलाल, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पार्षद बलराम दलाल और संजीव मलिक, राज सिंह पहलवान, युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव, यशवंत दुल्हेड़ा, राजेश कलसन और गीता डेरौलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो 62 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक राजेंद्र जून। स्रोत कार्यालय



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें