फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रुचि वर्मा बनी सावन क्वीन, इंदु का मेकअप रहा बेेहतर

Tue, 06 Aug 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रंगीलो सावन उत्सव में सावन क्वीन रुचि वर्मा को सम्मानित करते संघ पदाधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीज के उपलक्ष्य में महिला उद्योग संघ की तरफ से रंगीलो सावन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मेें महिलाओं ने रेंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला उद्यमियों और गृहणियों ने अपनी कला से सजाए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में मिसेज सावन क्वीन के रूप में रुचि को चुना गया। महिलाओं ने लोक नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना राठी ने रंगीलो सावन उत्सव में मुख्य तौर पर शिरकत की। महिलाओं ने कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत, लोक नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां पेश की। उत्सव में सभी व्यवसायिक महिलाओं और खाद्य स्टालों को भी प्रदर्शित किया गया। अजन्य एजुकेशनल फाउंडेशन व महिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित रंगीलो सावन का सभी ने आनंद लिया। उन्होंने बताया कि महिला उद्योग संघ बहादुरगढ की महिला उद्यमियों ने गठित किया है। इसके जरिये घरेलू महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यम से जोड़ना भी है। महिला उद्योग संघ के जरिये महिलाएं अपने उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री भी कर पाती है। सुनैना और मोनिका का सपना है कि महिला उद्योग संघ से करीबन ढाई हजार महिलाओं को जोड़ा जाए और उन्हें आत्मनिर्भर के साथ रोजगार देने वाली भी बनाया जाए।
प्रतियोगिता में ये रही विजेता
महिला उद्योग संघ की फाउंडर सुनैना व मोनिका ने बताया कि कार्यक्रम में रंगीलो सावन उत्सव में आयोजित रेंप वॉक में सावन क्वीन का खिताब रुचि वर्मा को दिया गया। फर्स्ट रनरअप रुचि अग्रवाल और सेकेंड रनरअप शैली बनी है। बेस्ट हेयर स्टाइल पूजा जैन और बेस्ट मेकअप इंदु शर्मा को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ पोशाक में रुचि ने बाजी मारी। कार्यक्रम में सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें