बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 स्थित गुलिया क्रिकेट अकादमी मे वकीलों का पहला भाईचारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष विक्रम छिल्लर ने किया । कोर्ट स्टॉफ (रॉयल चॉइस) व वकीलों की टीम (रॉयल चैलेंजर) के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रॉयल चॉइस टीम ने यह मुकाबला 11 रनों से अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल छिल्लर ने बताया कि कोर्ट स्टॉफ (रॉयल चॉइस) व वकीलों की टीम (रॉयल चैलेंजर) के बीच हुए मुकाबले में रॉयल चॉइस टीम ने पहले खेलते हुए 132 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी वकीलों की टीम 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जज विक्रांत शर्मा ने कहा कि वकीलों की क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता सराहनीय कदम है। खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलो के प्रति आगे आने की जरूरत है। खेलो से भाईचारा बढ़ता है। विक्रांत शर्मा एसडीजेएम खरखौदा हैं जो बहादुरगढ़ से है और क्रिकेट के शौकीन हैं।
इस मौके पर चेयरमैन हरिप्रकाश गौतम, प्रधान पवन शौकीन व विशिष्ट अतिथि पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, सरपंच सुमित छिकारा, प्रधान ओमबीर छिकारा, सुमित रोहिल्ला, प्रकाश रावत, हंबल रन डायरेक्टर सितेंद्र सिंह, दया निधि फाउंडेशन प्रांत अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, समाजसेवी ऋषि भारद्वाज, अशोक अहलावत, सुमित देशवाल, अजीत मास्टर, निशांत, रविंद्र लाठर, भारत डागर, विक्की, दीपक राठी, धर्मेंद्र, दीपक, पवन सैनी, जितेंद्र शास्त्री, रविंद्र सैनी, विक्रम, सोमबीर राठी, दीपिन, विशाल, वरुण, अजीत, अनिल, रवि, प्रवीण मलिक, बी कुमार, रोहित, पुनीत, प्रदीप, अशोक, सुशील, नरेंद्र, अक्षय, संजीव, नवीन रोहद मौजूद रहे।