पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देता महाविद्यालय स्टाफ।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में भारत रत्न व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए गए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक हैं। वह एक राष्ट्रपति, वैज्ञानिक और एक प्रेरणा के रूप में सभी के प्रिय हैं। डॉ. कलाम एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, जिनका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में योगदान अविश्वसनीय है। इस मौके पर महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे तरू तरंग अभियान के तहत महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवनारायण अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने पौधारोपण किया।