झज्जर। 7 से 14 फरवरी तक मनाए जा रहे वैलेंटाइन सप्ताह की शुरूआत रोज डे से हो गई। बुधवार को रोज डे के मौके पर कपल्स, दोस्तों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं प्रकट की। वहीं रोज डे या कहे कि वैलेंटाइन वीक को देखते हुए गुलाब की मांग और रेट में इजाफा हो गया है। आम दिनों में 10 से 15 रुपये का बिकने वाला एक गुलाब का फुल बुधवार को 30 से 40 रुपये में बिका। वहीं इसका गुदस्ता 500 से 700 रुपये में बिका। इसके अलावा चाकलेट की डिमांड भी रही।
मोहब्बत के सप्ताह का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाते हैं। ये इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है, जिसमें आप जिसे पसंद करते हैं, उससे दिल की बात कह सकते हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके रिश्ते को और अधिक मजबूत और पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं।