फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला व बच्ची घायल

Sun, 03 Sep 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार में एक मकान की छत गिर गई। मलबे के नीचे गिरने से एक महिला व बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को लेकर आए परिजनों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दुर्घटना विकास नगर में हुई। दरअसल, यहां डिग्गी वाला रोड पर स्थित एक मकान में शनिवार की दोपहर को परिवार के सदस्य काम में लगे थे। मकान के एक हिस्से में बच्चे खेल रहे थे। पड़ोस में रहने वाली बच्ची तनिष्का भी आई हुई थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। इस दुर्घटना में महिला सीमा और बच्ची तनिष्का चपेट में आ गई। सीमा के सिर, हाथ आदि में काफी चोट आई तो बच्ची तनिष्का के पांव में चोट लगी है। दुर्घटना हुई तो आसपास मौजूद अन्य लोग तुरंत बचाव के लिए भागे। आनन-फानन में दोनों को संभाला गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। घायलों के साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को भी कोसा। महिला अराधना ने कहा, इमरजेंसी वार्ड में भी लोगों को सुविधा नहीं है। दवाइयां बाहर से लानी पड़ती हैं। इमरजेंसी वार्ड में तो सेवाएं दुरुस्त होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें