बादली। क्षेत्र में डेंगू की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। इसी को लेकर शनिवार को बादली स्थित सीएचसी की टीम ने क्षेत्र के गांव बूपनिया, देशलपुर और शाहपुर में सार्वजनिक और निजी स्थानों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव में पानी सप्लाई के लिए बनाए के तालाबों, बूस्टर पम्पस और कूलरों में भरे पानी की जांच की जिनमें डेंगू मच्छरों का लारवा मिला है।
एसएमओ संदीप कुमार के अनुसार विभाग की ओर से अब फोगिंग का काम कराया जाएगा। टीम ने घर घर जाकर कूलरों में भरे पानी की जांच की तो शाहपुर के सरकारी तालाब से मच्छरों का लारवा मिला। बुपनियां गांव में लारवा की संख्या देखकर टीम भी हैरान रह गई क्योंकि अधिकतर घरों में लारवा नजर आया। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को की लापरवाही बताकर साफ सफाई रखने की सलाह दी। इस अवसर पर टीम में एमपीएचडब्ल्यू सुरेन्द्र शर्मा और दीवान मौजूद रहे।