फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक का किराया 35 से बढ़कर 40 रुपये

Wed, 02 Dec 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोहद के पास टोल टैक्स की वसूली शुरू होने के बाद रोहतक की ओर से बहादुरगढ़ की ओर आने के लिए बस किराये में टोल-टैक्स मिलाकर 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से रोहद तक का किराया 12 रुपये से बढ़कर 17 रुपये हो गया है। रोहतक से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अब पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

गत 26 नवंबर को टोल टैक्स बैरियर शुरू होने से पहले बस में बहादुरगढ़ से सांपला तक का किराया 15 रुपये था, जो अब बढ़कर 20 रुपये हो गया है।

यानी लगभग 33 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह बहादुरगढ़ से रोहतक का किराया 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गया है। दोनों ही तरफ से टोल बैरियर के बाद के स्टॉप का किराया बढ़ा है।

बहादुरगढ़ से रोहतक जाते वक्त रोहद के बाद सांपला, इस्माइला, खरावड़ और खेड़ी साध आदि स्टैंड बीच में आते हैं। जबकि रोहतक से बहादुरगढ़ आते वक्त रोहद के बाद केवल आसौदा मोड़ और जाखोदा स्टैंड आते हैं। इन छोटे स्टेशनों के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


दैनिक यात्री बोले, बेवजह बढ़ाई परेशानी
दैनिक यात्री अभिषेक, सुरेंद्र और विकास आदि का कहना है कि टोल बैरियर बनाकर बेवजह लोगों की परेशानी बढ़ा दी गई है। बहादुरगढ़ से रोहतक और रोहतक से बहादुरगढ़ बड़ी संख्या में लोग नौकरी पेशे के लिए आते-जाते हैं। किराया बढ़ने से इन सैकड़ों लोगों की जेब पर असर पड़ा है।

जब वाहनों के रजिस्ट्रेशन व डीजल-पेट्रोल खरीद के साथ ही रोड टैक्स वसूला जाता है तो इस तरह से टोल टैक्स लेने का क्या तुक बनता है। यही कारण है कि सवारी वाहनों का किराया बढ़ गया। आगे और किराया बढ़ने की संभावना है।

बहादुरगढ़ से रोहतक रूट (रोहद टोल के बाद)
स्टेशन    पहले    अब
रोहद    12    17
सांपला    15    20
इस्माइला    20    25
कलाहवड़    25    30
खेड़ी साध    27    32

रोहतक से बहादुरगढ़ रूट (रोहद टोल के बाद)
रोहद    23    28
आसोदा    25    30
जाखोदा    30    35
बहादुरगढ़    35    40

क्या कहते हैं अधिकारी
टोल टैक्स लागू होने के बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने पर किराये में बढ़ोतरी की गई है। रोडवेज अपने स्तर पर टोल टैक्स को वहन नहीं कर सकता। इसलिए किराए के साथ पांच रुपये अतिरिक्त जोड़ने पड़े हैं।
विज्ञापन

जगबीर सिंह, एसएस
हरियाणा रोडवेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें