फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 400 मीटर दौड़ में रोहित, 800 व 1500 में दीपांशू ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 56 : लंबी कूद प्रतियोगिता में जौहर दिखाता खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में 52वीं वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, ऊंची कूद समेत अन्य खेल हुए। पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ में रोहित पहले, दीपांशू दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं 800 मीटर में दीपांशू ने पहला, प्रवेश ने दूसरा व निशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में दीपांशू ने पहला, अमन ने दूसरा व पीयूष ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में रोहित व भाला फेंक में अमन ने पहला स्थान स्थान पाया।
महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में मनीषा पहले, दीपा दूसरे और निशा व तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मनीषा ने पहला, दीपा ने दूसरा व मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में मनीषा, भाला फेंक में तमन्ना ने पहला स्थान पाया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेलों के साथ-साथ अध्ययन में भी समान रूप से उत्कृष्टता प्राप्त करें। इस दौरान सचिव डॉ. अमित छिकारा, उप प्राचार्य सुमन हुड्डा, डॉ. विकास शौकीन व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

-फोटो 56 : लंबी कूद प्रतियोगिता में जौहर दिखाता खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें