फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ऑस्कर अस्पताल निदेशक से रोहित गोदारा गैंग ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, व्हाट्सएप पर दी धमकी, केस दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 08:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

झज्जर के ऑस्कर अस्पताल के निदेशक से रोहित गोदारा गैंग ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।  शुक्रवार शाम को अस्पताल निदेशक को व्हाट्सएप पर धमकी भरे दो वॉइस मैसेज और टेक्स्ट मैसेज आए थे।
विज्ञापन
ऑस्कर अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादली के पूर्व विधायक के बेटे और ऑस्कर अस्पताल के निदेशक को रोहित गैंग की तरफ से व्हाट्सअप मैसेज भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी ने मौका मुआयना किया और सुरक्षा प्रदान कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक बादली क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेश शर्मा के बेटे हर्ष को शुक्रवार देर रात 8 बजकर 52 मिनट पर व्हाट्सएप पर धमकी भरा वाइस मैसेज मिला, जिसमें कहा गया "मैं गोदारा गैंग से बोल रहा हूं, अगर अस्पताल चलाना है तो दो करोड़ रुपये तैयार रखो।" कुछ देर बाद लगभग करीब सवा नौ बजे  व्हाट्सअप पर दोबारा मैसेज आया, जिसमें 2 करोड़ रुपये तैयार रखने की बात कही गई। हर्ष शर्मा ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। सूचना के सात मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीपी अमित दहिया ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सुरक्षा कड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि ऑस्कर ग्रुप की अन्य चार ब्रांचों को भी हाल में रंगदारी संबंधी ऑडियो मिले हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुरक्षा की मांग 

हर्ष ने पुलिस में दी शिकायत में सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि सामाजिक तौर पर मेरे पिता नरेश कुमार बादली विधानसभा के पूर्व विधायक हैं और सामाजिक तौर पर मुझे और मेरे पिता को प्रतिदिन जनता के बीच जाना पड़ता है। इसलिए उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा प्रदान कर दी है।

भिखारी गोदारा गैंग ने भीख के स्वरूप विधायक के पुत्र से दो करोड़ रुपये मांगे हैं। इन भिखारियों को अठन्नी नहीं दी जाएगी। पूर्व विधायक के पुत्र को शुक्रवार रात को कॉल आया था कि भीख के पैसे दे दो। उसने किसी भिखारी गोदारा ग्रुप से बोलने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। किसी भी प्रकार की भीख नहीं देने दी जाएगी। व्हाट्सअप नंबरों को पुलिस खंगाल रही है, जाे भी संदिग्ध नंबर सामने आएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अमित दहिया, डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें