फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोबिन हुड आर्मी टीम ने वृद्ध आश्रम में बांटी राशन सामग्री

Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। समाजसेवा के उद्देश्य से कार्य कर रही रोबिन हुड आर्मी की टीम ने जन सेवा संस्थान की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों के लिए राशन सामग्री दान की। आश्रम में वर्तमान में लगभग 80 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। टीम सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल भी जाना और उन्हें सम्मान व स्नेह दिया। इस सेवा अभियान में रविंद्र, हरि प्रकाश, अरुण पाहुजा, डॉ. गीता दहिया, गीता सतीजा, राकेश दुहन, विनय नागपाल, डॉ. कांता, भूषण अरोड़ा, वैभव, अनीश सतीजा और चिराग ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें