फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आरओबी की सड़क बदहाल, वाहन चालक परेशान

Thu, 28 Nov 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर पर उखड़ी सड़क व बिखरी रोड़ियां।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में कई सड़कों की हालत बदहाल है। नाहरा-नाहरी रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की दोनों तरफ की सड़क टूटी हुई है और गड्ढे बने हुए हैं। हर वक्त वाहन चालकों को यह डर सताता रहता है कि कहीं इन गहरे गड्ढों के कारण उनके वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त न हो जाएं और कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

वाहन चालकों, आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों व राहगीरों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि जो भी सड़कें टूटी हुई हैं उनकी जल्द सुध लेते हुए उन्हें नए सिरे से सही लेवलिंग करके बनवाया जाए। सर्दी के इस मौसम में जब कोहरा पड़ेगा तो ये बदहाल सड़कें किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकती है। ऐसे में राहगीरों ने संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि सभी टूटी हुई सड़कों को बनवाया जाए ताकि आमजन को आने-जाने में दिक्कतें न हों और उनका सफर सुरक्षित बना रहे।

बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में कई सड़कों की हालत बदहाल है। राहगीर सुनील कुमार, वेद प्रकाश, प्रदीप शर्मा, राजीव गोयल ने कहा कि नाहरा-नाहरी रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज की हालत बदहाल हो रही है। अग्रवाल कॉलोनी की ओर से जब रेलवे ओवर ब्रिज पर चढ़ते हैं तो यहां करीब 50 मीटर दायरे में सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इसी तरह से लाइनपार क्षेत्र की तरफ से रेलवे ओवर ब्रिज पर करीब 100 मीटर दायरे में ऊबड़-खाबड़ सड़क व जगह-जगह गड्ढे बने होने व रोड़ियां बिखरी होने की वजह से भी वाहनों का संतुलन गड़बड़ा रहा है। कई बार यहां पुल पर लगी लाइटें भी बंद होती है और ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी की वजह बनते हैं।
विज्ञापन

कई बड़े वाहन चालक इन गड्ढों से बचाने के चक्कर में दूसरी तरफ अपना वाहन निकालते हैं तो उस दौरान सामने से आ रहे वाहन से टकराने का अंदेशा बना रहता है। पूर्व में कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। हालत यह है कि दिन-प्रतिदिन गड्ढों का आकार बढ़ रहा है और ये किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें