फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 29 May 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को बस अड्डे परिसर में रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक संजय कुमार को परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम मांगपत्र सौंपा।
रोडवेज कर्मचारी नेता मनजीत पहल, संजीव, राजेश, रविंद्र, संदीप का कहना था कि मोर्चे की ओर से समय-समय पर चालक,परिचालकों की ओर से विपरीत परिस्थितियों में ईमानदारी जनता की सेवा कार्य उपरांत देय भत्तों का भुगतान समय पर करने बारे अवगत करवाया जा रहा है लेकिन अधिकारियों की ओर से देय भत्तों का भुगतान समय पर नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो का रात्रि ठहराव भत्ता जुलाई 2023 से लंबित है व बहुत से कर्मचारियों की एलटीसी भी लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री की ओर से उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो प्रदेशभर के मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। 5 जून को हिसार, 16 जून को अम्बाला, 24 जून को गुरुग्राम, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल, 16 जुलाई को फरीदाबाद मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर 25 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। मंच संचालन अनिल बड़ौली ने किया। इस दौरान बंटी, जमील, दिनेश, देवीलाल, अनिल, सुनील, राकेश दहिया, अमित, आनंद लाकड़ा, नीरज, प्रवीण, मिंटू, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें