झज्जर। जिले में परिवहन व्यवस्था बेहतर होने लगी है। परिवहन विभाग के बेड़े में बी-सिक्स इंजन वाली 15 बसें झज्जर को मिली हैं। इससे पहले 153 बसें जिले के विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही थी। विभाग के बेड़े में 168 बसें हो गई हैं। इन सभी बसों को लंबे रुट पर अन्य राज्यों में भेजा जाएगा। जिससे अन्य राज्यों में जाने वाले यात्री और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
बी-स्क्सि इंजन की बस प्रदूषण नहीं करती हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले को जुलाई के अंत तक 20 और नई बसें मिल जाएंगी। जिससे लोगों को और बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। पिछले दिनों एनजीटी के आदेश पर हरियाणा रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके चलते हरियाणा परिवहन विभाग ने विशेष तौर पर रोडवेज बसों का बी-सिक्स इंजन को तैयार किया गया है।जो बसें नई मिलती जा रही हैं उन्हें विभाग लंबे रूटों पर चला रहा है। हरियाणा से अन्य राज्यों में पर्यटकों के तौर पर काफी युवा हर साल जाते हैं जिससे अब युवाओं को लंबे रूटों पर और पर्यटन स्थलों पर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी ।
इन लंबे मार्ग पर चलेंगी बसें
लंबे रूटों पर चलने वाली कुछ बसों के स्थान पर नई बसों को भेजा जाएगा। पहले चलने वाली लंबे रूटों को की बसों को लोकल रूटों पर भी चलाया जाएगा। झज्जर से आगरा, अलीगढ़ , हल्द्वानी, शिमला, रामपुरा , नैनीताल, फाजिल्का, जयपुर, कोटा के अलावा अन्य राज्यों में भी बस जाएंगी।
वर्जन: जिले के परिवहन विभाग को 15 बसें मिली हैं जिनकी पासिंग परमिट के लिए आवेदन किया हुआ है। जल्दी सभी कागजात व दस्तावेज पूरे कर दिए जाएंगे। इसके बाद ये चलनी शुरू हो जाएंगी।
- संजीव टिहाल, कर्मशाला प्रबधंक, रोडवज डिपो, झज्जर ।