17jjrp23- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से ग्रामीण रूटों पर नई रोडवेज बस का संचालन किया गया है। यह रोडवेज बस डावला, कडौदा, भिंडावास और रणखंडा गांव में चलाई गई हैं। रोडवेज के चलने से ग्रामीण रूटों के यात्रियों व स्कूली बच्चों को सुविधा मिली है।
जिले में रोडवेज विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर मांग व यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही रोडवेज विभाग ने शहर के सामान्य बस अड्डा से स्कूली विद्यार्थियों व ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक रोडवेज बस का संचालन किया है।
यह रोडवेज शहर के सामान्य बस अड्डा से यात्रियों को लेकर गांव डावला, कडौदा, भिंडावास और रणखंडा के लिए जाती है। इसके बाद यह बस वापस सामान्य बस अड्डा में पहुंचती है। इस दौरान इस रोडवेज बस में ग्रामीण क्षेत्र के लोग व विद्यार्थी सफर करते है। इस रोडवेज बस के चलने से विद्यार्थियों व ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिली है।
जिले में अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों को संचालन हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या व मांग अनुसार भी रोडवेज बसों को चलाया जा रहा है। शहर के सामान्य बस अड्डा से मांग अनुसार गांव डावला, कडौदा, भिंडावास और रणखंडा के लिए रोडवेज बस का संचालन किया गया है।
- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर