फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धुंध में दौड़ रहीं रोडवेज बसें, आधी में फॉग लाइट नहीं

विज्ञापन
13jjrp14- झज्जर। शहर की हरियाणा रोडवेज कर्मशाला में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रोडवेज की सभी बसों में फॉग लाइटें नहीं लगाई गई हैं। सामान्य बस अड्डा झज्जर व बहादुरगढ़ से अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। इनमें 50 प्रतिशत बसों में अभी फॉग लाइट लगी हुई है।
विज्ञापन

धुंध का मौसम चला हुआ है जिसके चलते कई बार दृश्यता शून्य रहती है। इस दौरान वाहनों में लगी फोम लाइट के माध्यम से चालकों के वाहन चलाने में सुविधा होती है। अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज विभाग ने अपनी तरफ से किसी भी रोडवेज बसाें में फॉग लाइटें नहीं लगाई है।
हालांकि अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों को चलाने वाले बस चालक अपनी जरूरत अनुसार बसों में फॉग लाइटें लगवा सकते है।


रोडवेज में यह बसें शामिल
जिले में रोडवेज विभाग के पास 209 बसें है जिसमें से 171 बसें रोडवेज की है और 31 बसें किलाेमीटर स्कीम की शामिल हैं। इसके अलावा सात बसें चालक प्रशिक्षण स्कूल की हैं। 127 बसों का संचालन झज्जर डिपो व 75 बसों का संचालन बहादुरगढ़ डिपों की तरफ से संचालित किया जाता है।
विज्ञापन



वर्जन
जिले में लगभग 50 प्रतिशत रोडवेज बसों फॉग लाइटें लगी है। चालक व यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। धुंध के समय में बस चालक अपनी जरूरत अनुसार फॉग लाइट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें