झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से झज्जर डिपो की तरफ से अलीगढ़ के लिए एक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। इस बस को अलीगढ़ तक चलाने के लिए रोडवेज डिपो को परमिट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
रोडवेज विभाग के झज्जर डिपो ने अलीगढ़ के लिए रोडवेज बस को चलाने के लिए परमिट के लिए पत्र लिखा है। परमिट मिलने के बाद रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शहर के सामान्य बस अड्डा से शुरू होकर बस वाया गुरुग्राम होते हुए अलीगढ़ जाएगी। इसके बाद इसी रूट पर वापस बस अड्डा पहुुंचेगी।
वर्जन
शहर के सामान्य बस अड्डा से अलीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। अलीगढ़ तक रोडवेज बस का परमिट मिलने के बाद रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जाएगा। झज्जर से अलीगढ़ तक रोडवेज बस चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।