09jjrp11- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से नवादा गांव तक रोडवेज बस का संचालन किया गया है। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या व मांग के अनुसार रोडवेज विभाग ने इस रूट पर रोडवेज बस चलाई है। रोडवेज विभाग की तरफ से अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
रोडवेज विभाग ने कोसली रोड पर स्थित ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक बस का संचालन किया है। नवादा के लिए चलाई बस शहर के सामान्य बस अड्डा से संचालित होकर खाजपुर, डावला, रईया, हसनपुर, कासनी व ढाकला गांव से होते हुए नवादा गांव तक जाती है।
इसके बाद यह बस वापस शहर के सामान्य बस अड्डा में पहुंचती है। वहीं बाद में यह रोडवेज बस शहर के सामान्य बस अड्डा से संचालित होकर गांव दिमाना से होते हुए रोहतक जाती है।
यात्रियों को मिली सुविधा
शहर के सामान्य बस अड्डा से गांव नवादा तक रोडवेज बस का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिली है। रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा व ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन किया है। अब इस इन ग्रामीण रूटों पर यात्री आसानी से रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं।