फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा लाइट से जगमग होंगी सड़कें

Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कस्बे की सड़कें अब तिरंगा लाइट से जगमगाएंगी। प्रत्येक पोल पर अब तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भागलपुरी चौक से लेकर शिव चौक व शिव चौक से बस स्टैंड, गोच्छी मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का काम किया जाएगा। लाइट लगाने के बाद सभी चौक पर रात को तिरंगा लाइट जलेगी। लोगों को अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। यहां बता दे कि नगर निकाय द्वारा हर शहर में मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पोल पर तिरंग लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत ही बेरी के मुख्य मार्गों पर भी तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। नगर पालिका सचिव ललित गोयल ने बताया कि करीब 5 लाख रुपये की लागत से यह काम करवाया जाएगा। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें