झज्जर। शहर के सेक्टर 6 की हालत बदहाल है। सड़क जर्जर है और सफाई व्यवस्था चौपट। चंदा करके सफाई करनी पड़ती है। शहरवासियों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। उनसे टैक्स तो लिया जाता है लेकिन सुविधाएं नहीं मिलती। सेक्टरवासियों ने दो टूक कह दिया है कि जब उन्हें सुविधाएं ही नही मिलती तो वे टैक्स भी नहीं भरेंगे।
की हालत खस्ता में जर्जर बनी हुई है, सेक्टर 6 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है वहीं सड़कों की हालत भी बदहाल बनी हुई है। सेक्टरवासियों ने बताया प्रशासन की ओर से टैक्स तो भेज दिया जाता है, लेकिन सुविधाएं देने के नाम पर मौन साध लिया जाता हैं। अब सेक्टरवासियों ने रोष स्वरूप कहा कि वे अब टैक्स नही भरेगे। सेक्टर 6 के निवासियों ने बताया कि उनका कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ टैक्स भरते हैं लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें टैक्स भरने की एवज में कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही। जिसके चलते हुए पूरी तरह से परेशान है ।
सेक्टर 6 के लोगों ने बताया कि जुलाई महीने से सफाई कर्मचारी नहीं है। नियमित सफाई नहीं हो रही। वे चंदा इकट्ठा करके निजी तौर पर सफाई करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई सालों से बताया जा रहा है कि सेक्टर 6 की सड़क बनेगी, लेकिन सड़क और जर्जर हो गई है। विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं की जा रही। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा चुके हैं। सेक्टर 6 के निवासी अनिल, जीत सिंह प्रधान जय सिंह पूनिया, नरेश कुमार, अमित कुमार, सुमित, विरेंद्र, नरेद्र कुमार, जीत सिंह हुड्डा व अन्य सेक्टर वासियों ने बताया की सेक्टर 6 की हालत दयनीय हो गई हैं। इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है।सीवरेज, बिजली, पेयजल का हाल भी बदहाल है। बिजली के तार भी जर्जर हो चुके हैं और उन्हें बदलने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। सेक्टर वासियों ने बताया की सेक्टर 6 के बिजली के तार के अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया क्लब की हालत भी खस्ता है।
-सेक्टर 6 के लोगों की प्रतिक्रियाएं
कई बार लघु सचिवालय में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। मंत्री ओम प्रकाश यादव को भी सेक्टर 6 की सड़क, पेयजल सीवरेज व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
-जय सिंह पूनिया, प्रधान सेक्टर छह, झज्जर।
पूरा टैक्स भरते हैं लेकिन कोई भी सुविधा उन्हें प्रशासन की ओर से नहीं दी जा रही है। पूरा टैक्स लेने के बावजूद भी उन्हें स्वयं सफाई व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है। चंदा इकठ्ठा करके अपना स्वयं काम कर रहे हैं।
-वीरेंद्र सिंह, सेक्टरवासी
सेक्टर में रहने के लिए इसलिए आए थे कि शहरी वातावरण में रह सके। लेकिन सेक्टर की हालत तो ग्रामीण क्षेत्र से भी खराब बनी हुई है यहां प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई है।
-नरेश कुमार, सेक्टरवासी
सेक्टर में करीब 20 से ज्यादा बिजली के खंभों की हालत जर्जर हैं। बिजली के तारों के उपर से पेडों की टहनियां होने के कारण आए दिन बिजली खराब हो जाती हैं। कोई सुनवाई नही हो रही हैं।
-अशोक कुमार।
वर्जन:
सेक्टर छह की सड़कों का मामला संज्ञान में है। करीब 4 करोड़ का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जा चुका हैं। ग्रेप की पाबंदियां हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी। अन्य समस्याओं का समाधान भी करवा दिया जाएगा।
-पवन कुमार, कार्यकारी अंभियता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण , झज्जर।