फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के झाड़ोदा गांव में ग्रामीणों ने लगाया जाम, राकेश टिकैत के खिलाफ की नारेबाजी, बॉर्डर खुलवाने की मांग

विज्ञापन
ग्रामीण जाम लगाते हुए। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के गांव झाड़ोदा के किसान बॉर्डर बंद होने से सोमवार सुबह बिफर गए और गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने यहां जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इन ग्रामीणों ने राकेश टिकैत और बॉर्डर पर डटे किसानों के खिलाफ नारेबाजी की। झाड़ोदा के ग्रामीणों का कहना है कि बॉर्डर जाम कर दिए जाने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश, संजय, सुरेंद्र आदि ने बताया कि झाड़ोदा में करीब 16000 एकड़ जमीन है। यहां सब्जियों की फसल बर्बाद हो रही है। यहां खास तौर पर गोभी की फसल होती है। किसानों का कहना है जो गोभी 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती थी आज वो 50 पैसे प्रति किलो के हिसाब से भी नहीं बिक रही। गांव का बॉर्डर बंद होने से हरियाणा दिल्ली आने जाने के लिए गांव के खेतों के रास्ते से आ जा रहे हैं। इससे उड़ती धूल फसल पर जमा हो रही है जिससे गोभी की फसल के अलावा अन्य सब्जियों की फसल भी खराब हो रही है। इससे उनको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 49 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खेती के लिए जमीन ली है। गोभी की फसल खराब होने की वजह से उन्हें बंटाई कर पैसे भी नहीं मिल पा रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इसलिए वे प्रशासन से बॉर्डर जल्द से जल्द खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें