फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के पास पलटी बस

Sun, 31 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ रोड पर शनिवार देर सायं एक वाहन को ओवरटेक करते समय सहकारी समिति की एक निजी बस पलट गई। हादसे में चालक को चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई सवारी नहीं थी।
विज्ञापन


बस के पलटने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर राजकीय नेहरू कॉलेज के पास सांगवान बस सर्विस की एक बस एक वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गई। बस सवारी उतारने के बाद वापस बहादुरगढ़ की तरफ जा रही थी।

बस के पलटने से इसके चालक को चोटें आईं। बस के पलटने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सभी ये मान कर चल रहे थे कि बस में सवारी भरी थी और शायद वह रोडवेज की हो। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन की तो पता चला कि बस प्राइवेट थी और हादसे के समय इसमें केवल ड्राइवर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें