नतीजा सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री से पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना बेहाल हो गया है। अधिकारी भी इस इंतजार में है कि कब लोग मान जाए और निर्माण का काम शुरू करवाया जाए।
केस-एक
लोगों के विरोध के बाद बंद हुआ निर्माण, उड़ रही धूल
शहर के छोटूराम द्वार से शिव चौक तक सड़क का निर्माण होना है। यह निर्माण पीडब्ल्यूडी को करवाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बाकायदा टाइल, रोडी, रेती रखवा दी थी लेकिन लोगों ने टाइल बिछाने का विरोध कर दिया। इसके चलते काम बंद कर दिया। लोगों की मांग है कि इसी सड़क को ऐसे ही रहने दिया जाए या फिर तारकोल की सड़क बनाई जाए। पिछले तीन माह से रोड किनारे निर्माण सामग्री पड़ी हुई है जिससे पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती रहती है।
केस-दो
अग्रसेन चौक पर तारकोल की सड़क बनने की मांग
अग्रसेन चौक से कुलदीप चौक तक भी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सड़क बनानी थी। स्थानीय लोगों की मांग टाइल की जगह तारकोल की सड़क बनाने की थी। नवंबर माह में यह काम बंद पड़ा है। सड़क टूटी होने के कारण आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।
केस-तीन
दिल्ली गेट से सिलानी गेट सड़क निर्माण के लिए रिपोर्ट का इंतजार
दिल्ली गेट से सिलानी गेट तक भी सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी ने करवाना है। यहां काम शुरू किया गया था लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग ने पहली अपनी सीवरेज लाइन बिछाने के लिए काम शुरू कर दिया। लगभग दो माह तक काम चला और अब पूरा हो चुका है। पिछले 15 दिन से रोड पर कोई काम नहीं चल रहा लेकिन सड़क का निर्माण कार्य चालू नहीं हो रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने की रिपोर्ट मिलने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
वर्जन
दो जगह विरोध के चलते काम बंद हो गया था इसलिए काम दोबारा शुरू नहीं हो पाया। अभी पुराना बर्फखाना रोड से धौड चौक तक काम जारी है। इसके बाद काम करवाया जाएगा। सिलानी गेट से दिल्ली गेट पर सीवरेज लाइन का काम पूरा होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद काम चालू करवा दिया जाएगा।
सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
20jjrp15- शिव चौक से छोटूराम द्वार तक सड़क, जिसके सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखी गई है। संवाद
20jjrp15- शिव चौक से छोटूराम द्वार तक सड़क, जिसके सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखी गई है। संवाद