फोटो-67: बहादुरगढ़ के नया गांव से सिद्दीपुर लोवा होते हुए इसरहेड़ी तक शुरू हुआ सड़क का निर्माण क
बहादुरगढ़। हनुमान जयंती से पहले लोवा-17 क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। नया गांव से सिद्दीपुर लोवा होते हुए इसरहेड़ी तक नहर के किनारे बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। लंबे समय से जर्जर व टूटी सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।लोवा-17 के प्रधान अशोक मान ने बताया कि सिद्दीपुर लोवा में हर वर्ष आयोजित होने वाले देसी घी के देशव्यापी भंडारे के दौरान हजारों श्रद्धालु और मेहमान यहां पहुंचते हैं। ऐसे में टूटी हुई सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों को विधायक राजेश जून से कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान सिद्दीपुर लोवा से इसरहेड़ी तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। विधायक राजेश जून ने बताया कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।