फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भेड़ चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 भेड़ बरामद

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: पुलिस की गिरफ्त में भेड़ चोरी का आरोपी । स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बादली। पुलिस ने भेड़ चोरी करने के मामले में मिथुन निवासी माना मोहल्ला कानोड़ जिला नीमच मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक सुरेश के अनुसार प्रेमाराम निवासी गांव पादरली जालौर राजस्थान ने शिकायत देते हुए बताया कि रात को पाहसौर मोड पर भेड़ बकरियों के साथ सोए हुए थे। सुबह के करीब 3 बजे 15 भेड़ चोरी करके ले गए। आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में एफआईआर दर्ज कराई। मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी से 15 भेड़ बरामद की गई। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें