फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव बहु और खानपुर कलां को जोड़ने वाली सड़क टूटी, लोग परेशान

Thu, 18 Jan 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु के राजकीय महाविद्यालय के सामने से खानपुर कलां की तरफ आने वाली सड़क पर लगभग एक किलोमीटर तक गहरे गड्ढे बने हैं। इससे राहगीर परेशान हैं। क्षेत्र के वार्ड-15 के पार्षद शिवकुमार का कहना है कि लोगों को यहां से आने जाने में परेशानी हो रही है। वाहन हिचकोले खाते हुए जाते हैं। ग्रामीण रमेश शर्मा, अत्तर सिंह, पूनम पंडित, बलबीर मिस्त्री, राजेन्द्र, ईश्वर सिंह, इंद्र नंबरदार, नीरज दहिया ने बताया कि टूटी सड़क से धूल मिट्टी निकल रही है जिसकी वजह से राहगीर परेशान हैं। यह सड़क 17 वर्ष पहले बनी थी। 10 वर्ष सड़क पर कारपेटिंग का काम हुआ।
विज्ञापन

अब पिछले दस 10 वर्षों से सड़क पर पेचवर्क भी नहीं हुआ है। लिंक रोड होने के कारण अधिकारी इस सड़क की अनदेखी कर रहे हैं। यह बहु से खोरडा, चरखी दादरी की तरफ जाने वाले जाने वाली लिंक सड़क है। सड़क पर कोई गहरे गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि जाहरवीर गोगा जी का मेला जन्माष्टमी व गोगा नवमी को प्रतिवर्ष खानपुर कलां में लगता है। इस सड़क से मेले के समय में लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। सैकड़ों श्रद्धालु इस सड़क से आवागमन करते हैं। इस सड़क पर काॅलेज जाने वाली छात्रों का भी आवागमन रहता है, उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।


वर्जन
खानपुर कलां जाने वाली सड़क को सर्दी के मौसम के समाप्त हो जाने के बाद दोबारा से पुनर्निर्माण करवाया जाना है। यह सड़क पहले कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत आती थी, जिसे अब जिला परिषद के अंतर्गत शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कुलदीप, एसडीओ, कृषि विपणन बोर्ड, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें