फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो महीने पहले बनी सड़क टूटी, ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
-फोटो 54 : दो महीने पहले बनी सड़क अब टूटने लगी है, ग्रामीण टूटी सड़क दिखाते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव लुहारहेड़ी में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई सड़क दो माह में ही टूट गई। दो महीने में सड़क टूटने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रीवेंस कमेटी सदस्य जसबीर सैनी ने बताया कि लुहारहेड़ी गांव में बनाई गई सड़क मात्र दो माह में ही टूट गई। इसको लेकर ग्रामीण एकजुट हुए और सरपंच प्रतिनिधि व उन्हें मौके पर बुलाकर मामले से अवगत कराया। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों के कामों में बार-बार जनता द्वारा शिकायत आ रही है ऐसे ठेकेदारों को काम नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने लुहारहेड़ी से भैंसरू तक बनने वाले रोड के बारे में भी अवगत कराया। जहां आधे रोड पर रोड़े डाले गए, आधा रोड कच्चा होने के कारण लोगों को बारिश में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अश्विन तहलान, सोनू, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, सूबेदार महेंद्र सिंह, जगबीर ठोलेदार, देवा प्रधान, रौनक मलिक, सतपाल तहलान, जय प्रकाश नंबरदार, पूर्व पंच करमबीर, दिलबाग, धर्म सिंह, सूबेदार हवा सिंह, जगदीश तहलान मौजूद रहे।



-फोटो 54 : दो महीने पहले बनी सड़क अब टूटने लगी है, ग्रामीण टूटी सड़क दिखाते हुए। विज्ञप्ति



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें