फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे ने तोड़ा सपना...खेलों से जुड़े नतीश, रोइंग में कांस्य

विज्ञापन
02jjrp10- चिमनी निवासी नतीश।
विज्ञापन
झज्जर। गांव चिमनी निवासी नतीश कुमार का दिल्ली पुलिस ऑफिसर बनने का सपना एक सड़क हादसे ने तोड़ दिया लेकिन वह टूटे नहीं बल्कि खेलों में पदक जीतकर परिवार, जिले व राज्य का नाम रोशन किया। नतीश 43वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रेरणा बन गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से एक फरवरी तक आर्मी रोइंग नोड सीएमई पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई। अप्रैल 2024 में एक सड़क हादसे में कोचिंग इंस्टीट्यूट से आते समय बाइक पर एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में नतीश का दाहिना पैर कट गया।
उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेलने का निर्णय लिया। जनवरी 2025 में नतीश ने चौधरी छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब की रोइंग अकादमी जॉइन की और रोइंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। उन्होंने भोपाल में आयोजित सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

नतीश के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। पिता सुरेश कुमार और माता नीलम ने कहा कि नतीश ने न केवल अपने परिजनों को गौरवान्वित किया है बल्कि गांव, जिला और पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी दादी सावित्री ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें