फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक आमने-सामने से टकराए, एक की मौत; 23 यात्री घायल

Thu, 06 Jun 2024 12:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर डिपो की रोडवेज बस बेरी से भिवानी की तरफ जा रही थी और एक ट्रक कलानौर की तरफ से बेरी आ रहा था। बेरी-कलानौर मार्ग ढराणा मोड के नजदीक ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड गया। टायर फटने के बाद ट्रक बस से टकरा गया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बेरी कलानौर मार्ग ढराणा मोड़ के नजदीक आज सुबह रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को बेरी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झज्जर डिपो की रोडवेज बस बेरी से भिवानी की तरफ जा रही थी और एक ट्रक कलानौर की तरफ से बेरी आ रहा था। बेरी-कलानौर मार्ग ढराणा मोड के नजदीक ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड गया। टायर फटने के बाद ट्रक बस से टकरा गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके मौत हो गई। बस में सवार यात्री भी घायल हो गिर। बस में सवार सभी घायलों को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस हादसे में बस में सवार अजित, संदीप, वज़ीर, सुखबीर, आशा, सुमन, बिमला, संतोष, अशोक, पुलकित, साईं बाला, पूनम, जयबीर, रितिका, हंसला, राम अवतार, लाली, राम भतेरी, जहान, नंदराम, सोनिया, हर्षित, सोनिया घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
हादसे में रोडवेज बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बुलडोजर की सहायता से दोनों को हटाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें