फोटो संख्या:75- कनीना अनाज मंडी में आरओ वाटर कूलर का उ्दघाटन करते मार्केट कमेटी के प्रधान जयप्र
कनीना। नई अनाज मंडी कनीना में किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश कोटिया ने आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन किया। यह आरओ वाटर प्लांट धर्मपाल पुत्र चिरंजी लाल निवासी चेलावास की ओर से भेंट किया गया है। धर्मपाल ने बताया कि नई अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को पहले स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई अनाज मंडी में किसानों के लिए अटल कैंटीन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इस अवसर पर धर्मपाल, राजेंद्र, रामकिशन, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, व्यापार मंडल प्रधान भूरा सिंह, जसवंत, देवेंद्र, मनीष, रोहित, विजय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद