फोटो 10 कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त भू वैज्ञानिक व अन्य। प्रवक्ता
नारनौल। स्थानीय हुड्डा सेक्टर स्थित मोती महल में हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त भू-वैज्ञानिक संगठन की ओर से द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए उन भू-वैज्ञानिकों ने भाग लिया जिन्होंने कृषि विभाग के भू-जल कोष और खनन विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की है।
कार्यक्रम में वीएस बिश्नोई गुरुग्राम, एनके खट्टर रोहतक, शरद चंद संगी गुरुग्राम, एसएस यादव नारनौल, डॉ. अशोक यादव गुरुग्राम, बीके वशिष्ठ जयपुर, एमएस लांबा, किशोर जैन, वासुदेव यादव, वेद प्रकाश शर्मा नारनौल, सत्येंद्र यादव कुरुक्षेत्र, राकेश चौधरी पंचकूला, राकेश कुमार, भरदेश यादव सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे। संवाद