फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिया ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
19jjrp15- झज्जर। रिया
विज्ञापन
झज्जर। केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झज्जर की बेटी रिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एलपीयू यूनिवर्सिटी पंजाब में 13 से 18 जुलाई तक केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झज्जर स्टेडियम की होनहार मुक्केबाज गांव खरमाण निवासी रिया पुत्री कृष्ण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम गौरवान्वित किया।कोच हितेश देशवाल ने बताया कि रिया एक बेहद मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी है। उसकी निरंतर मेहनत, लगन और संघर्ष का ही परिणाम है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिया भविष्य में भी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाएगी। रिया की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उसे हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें