फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लेमन रेस में रिया, डिस्कस थ्रो में सुरभि रही प्रथम

Thu, 22 Feb 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। लेमन रेस में रिया और डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में सुरभि प्रथम स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रमश: 100 मीटर रेस में जया बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, जाह्नवी बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय व तृप्ति बीकॉम प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में जया बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, रितिका बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा रिंकी बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में रिया बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान व राधा बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में सुरभि बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, जाह्नवी बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व रिंकी बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सैक रेस में जया बीए तृतीय वर्ष ने पहला, रिंकी बीए प्रथम वर्ष ने दूसरा व जाह्नवी बीए द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। हर्डल रेस में बीए तृतीय वर्ष की जया पहले, बीए द्वितीय वर्ष की रीतिका दूसरे स्थान पर रही। रिले रेस में प्रथम स्थान जया, गुंजन, आशु व रितिका ने हासिल किया। बॉल रेस में बीए द्वितीय वर्ष की खुशबू प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की एकता द्वितीय स्थान व बीकॉम प्रथम वर्ष की निकिता तीसरे स्थान पर रही। ज्वेलियन थ्रो में श्वेता बीए तृतीय वर्ष ने पहला, चेतना बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय व रिया बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान पाया। व्हीलबेरो रेस में जया तृतीय वर्ष व आशु बीकॉम प्रथम वर्ष पहले स्थान पर रही। बीकॉम प्रथम वर्ष से सौम्या व तृप्ति ने दूसरा स्थान तथा तीसरा स्थान रितिका बीए द्वितीय वर्ष व खुशबू प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। लांग जंप में पहला स्थान जाह्नवी बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान जया बीए तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान रिंकी बीए प्रथम वर्ष ने पाया। टीचिंग स्टाफ रेस में बबीता ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय तथा रीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। जाह्नवी-जया को विभिन्न योग क्रियाओं की प्रस्तुति हेतु सम्मानित किया गया। ड्रिल की आकर्षक प्रस्तुति के लिए भी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में शिवानी व समूह ने सूर्यनमस्कार के सभी बारह चरणों का अभ्यास प्रदर्शन करके सूर्य नमस्कार आसन के महत्व को समझाया। कुमारी जया बीए तृतीय वर्ष को सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बेस्ट एथलीट के रूप में चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता, महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति के एडिशनल उप-प्रधान, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर महाविद्यालय कार्यकारिणी समिति के प्रधान मनीष जिंदल, उपप्रधान प्रेम बंसल, प्रबंधक यशपाल गांधी, वैश्य आर्य कन्या शिक्षण महिला महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, भीम सिंह प्रणामी, मूलचंद जोशी कार्यक्रम संयोजिका पूनम व सोनिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें