फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रितु बनीं उद्यमी, 18 महिलाओं को दिया रोजगार

विज्ञापन
03jjrp05- ब्यूटी पार्लर में काम करती खेड़ी खुम्मार निवासी रितु। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

कुछ सीखने का जज्बा हो तो इंसान बहुत आगे बढ़ सकता हैं। ऐसा ही जज्बा खेड़ी खुम्मार गांव निवासी रितु ने दिखाया है। रितु ने पांच साल पहले पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र में ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया। यहां से सीखने के बाद अपना खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया।
शुरुआत में उन्होंने झज्जर पुराना बस स्टैंड के पास ब्यूटी पार्लर खोला। यहां 7 महिलाओं को रोजगार दिया। काम बढ़ा तो रितु ने अपनी एक और ब्रांच फतेहाबाद के रतिया में भी खोली और यहां भी 11 महिलाओं को रोजगार दिया हैं। वह खुद दोनों जगहों पर भी काम देखती हैं।
विज्ञापन

वह चार दिन एक ब्यूटी पार्लर और तीन दिन एक ब्यूटी पार्लर पर जाती हैं। रितु ने बताया कि पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र से ली गई ट्रेनिंग ने उनका जीवन बदलकर रख दिया है। अब वह भी परिवार का आर्थिक रूप से साथ देती हैं।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में झज्जर में पार्लर खोलकर खुद काम किया। महिलाओं को उनका काम अच्छा लगा तो एक-एक करके स्टाफ बढ़ाया। उन्होंने खुद की एक और ब्रांच खोलने का निर्णय लिया। लगभग एक साल पहले रतिया में ही ब्रांच खोली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पति का आरओ पानी सप्लाई का काम है। उनके परिवार ने पूरा साथ दिया है। उनकी अब प्रति माह लगभग दो से ढाई लाख रुपये की आय हो जाती है। रितु ने कहा कि महिलाएं किसी फील्ड में पीछे नहीं है। केवल आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें