फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वीडियो कान्फ्रेंस से मतगणना तैयारियों की समीक्षा की

Tue, 28 May 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग अटेंड करते हुए जिला निर्वाच
विज्ञापन
झज्जर। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों, एआरओ को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों के समर्पण, मेहनत और कुशलता की प्रशंसा की, जिसकी बदौलत चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई।
वीसी उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि नेहरू पीजी कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी व इसे लेकर सभी एआरओ को चुनाव आयोग की दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न पैदा हो।
विज्ञापन

मतगणना में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों की सही ढंग से ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए। मतगणना के दिन नेहरू कॉलेज में सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने में ना मिले।
डीसी ने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव आयोग के नियमानुसार रखी गई हैं व स्ट्रांग रूम के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एआरओ एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एआरओ एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एआरओ बादली सतीश कुमार, एआरओ बेरी रविंद्र मलिक, नायब तहसीलदार इलेक्शन सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें