फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहादुरगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; घर में मचा कोहराम

Mon, 24 Feb 2025 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में सिलौटी गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुकेश कुमार ने अपने घर में ही खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें