झज्जर। गांव सुबाना के एक सेवानिवृत फौजी ने दोपहर के समय अपने घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय खजान सिंह के तौर पर हुई हैं। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे ताे खजान का लहूलुहान शव फर्श पर पड़ा था। मृतक के परिजनों ने सुबाना चौकी में पुलिस को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करने के बाद शव को झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों का सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक खजान सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। जांच अधिकारी रूपेश ने बताया कि मृतक के बेटे अमित के बयान पर इत्याफिया कार्रवाई की गई है। संवाद