फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब चोरी की गजब कहानी : लाखों की गाड़ी में आए 500 रुपये की ईंट चुरा कर ले गए

Sat, 21 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को शहर में लाखों की गाड़ी में आए चोरों ने अजब कारनामा किया। चोरों ने बालोर रोड पर एक घर के बाहर रखी 60-65 ईंट गाड़ी की डिक्की में डाल और चोरी कर ले गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरों की इस घटना से आसपास के लोग भी हैरान हैं। शहर में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सेक्टर-6 में एक मकान के बाहर रखे गमलों को रात के समय स्काॅर्पियों सवार चोर उठाकर ले गए थे। किसी भी घटना में मकान मालिक की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बालोर रोड निवासी महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने अपने मकान की छत की चाहरदीवारी करने के लिए कुछ ईंट मंगवाकर घर के बाहर रखी थी। शुक्रवार की सुबह के समय जब वह सोकर उठे तो वहां से ईंट गायब थी। यह देखकर वह भी हैरान रह गई। उन्होंने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि रात 12 बजकर 58 मिनट पर एक कार आकर रुकी और उसमें युवक उतरा। गाड़ी की डिक्की खोली और उसमें ईंटें रखकर चला गया। महिला का कहना है कि इस घटना न केवल वह बल्कि आसपास के लोग भी काफी हैरान हैं। लोग समझ नहीं पा रहे कि लाखों की गाड़ी में आने वाले चोर 500-700 रुपये की कुछ ईंटें चोरी कर रहे हैं। महिला ने बताया कि गाड़ी का नंबर भी कमरे में कैद हुआ है। उन्होंने उक्त गाड़ी के नंबर को लेकर कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। महिला का कहना है कि इस घटना को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। महिला ने बताया कि चोर जिस कार में आए थे वह सफेद रंग की थी और उस पार काली फिल्म चढ़ी हुई थी। महिला का कहना है कि आजकल लोग अजब गजब के कारनामे करने लगे हैं। कुछ समय पहले शहर के सेक्टर-6 में स्थित एक घर के बाहर से स्कार्पियो सवार चोर रात के समय घर के बाहर रखे गमले भी उठा कर ले गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। दोनों घटनाएं शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों घटनाओं में से किसी में भी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें