फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिटायर कर्मचारी जल्द सीएम से मिलेंगे

विज्ञापन
02jjrp01- बैठक में विचार-विमर्श करते रिटायर कर्मचारी। स्रोत-संघ
विज्ञापन
झज्जर। पुरानी तहसील रोड स्थित जलघर कार्यालय में हुई रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की मासिक बैठक में आम जनता के मुद्दों को उठाया। बैठक की अध्यक्षता खंड झज्जर के प्रधान रमेश जाखड़ ने की और मंच संचालन सचिव राजबीर राहड़ ने किया। बैंक में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर वरिष्ठ साथी धर्मपाल अहलावत ने मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का प्रस्ताव रखा। प्रधान रमेश जाखड़ ने खंड की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि साथियों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव राजबीर राहड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिला वरिष्ठ प्रधान बलबीर यादव, हेडमास्टर बलबीर पंघाल, संरक्षक रामेश्वर बिरधाना, कृष्ण मलिक, विष्णु जांगड़ा, पूर्व प्रधान जयपाल, जेपी गुप्ता, राजेंद्र, रमेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें