-फोटो 85 : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता दिनेश कौशिक। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी कार्यकारिणी के चुनाव में बिजेंद्र जून (काला) को प्रधान चुना गया। उनके पैनल से प्रदीप लडरावण को उप-प्रधान, साहब सिंह दलाल को महासचिव चुना गया। वहीं विजेंद्र दलाल पैनल से गुलाब सिंह छिकारा को कोषाध्यक्ष और प्रवीण छिल्लर को सह-सचिव चुना गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सेक्टर-2 स्थित भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के कार्यालय पहुंचे। दिनेश कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
कौशिक ने कहा कि छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी बहादुरगढ़ की प्रमुख और प्रतिष्ठित सोसाइटियों में से एक है। उन्हें इस बात की विशेष खुशी है कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जिससे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश गया है।